How to Remove Pimple
Health & Beauty

अगर आपको भी गर्मी में पिंपल्स का सामना करता पड़ता है तो आजमाए ये घरेलु नुस्का

आपके चेहरे पर अगर आप के चेहरे पर पिंपल्स बने रहते हैं या फिर आपको धब्बे दाग धब्बे की शिकायत है तो ऐसे में यह जानकारी आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है स्किन चाहे जिस भी प्रकार की हो या कोई भी उम्र हो गर्मियों के मौसम में अधिकांश लोगों को पिंपल्स की समस्या घेर लेती है इस समस्या से निपटने के लिए लोग तरह-तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें मिलता है इस समस्या से निपटने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं इसके लिए आपको कुछ घरेलू उपाय करना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं चंद कारगर घरेलू उपायों के बारे में

 

पिंपल्स होने की वजह

पिंपल्स को ठीक करने से पहले आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आखिर ये किस वजह से आपको होते हैं। स्किन एक्सपर्ट की माने तो कुछ दवाओं के असर से आपकी त्वचा पर मुंहासे की समस्या हो जाती है ।इसके अलावा यदि आप अपनी स्किन को समय- समय रहते साफ नहीं करते तो इससे भी पिंपल्स निकल आते हैं। बहुत से लोग चेहरे पर फुल मेकअप रात में ही लगाकर सो जाते हैं। मेकअप ना हटाने की वजह से भी उन्हें ये समस्या घेर लेती है।वही शरीर में पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन बदलाव होने की वजह से भी ये समस्या उभरकर आती है।

 

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए चंद घरेलू उपाय

शहद के उपयोग से

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं।इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स प्रभावित एरिया में शहद लगा देना होता है और सुबह उठते ही इसे धो देना है।कुछ दिनों बाद आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

ग्रीन टी से मिलेगी निजात

ग्रीन टी से लोगों को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचते हैं। जिनमें से एक पिंपल की समस्या में राहत पहुंचाना भी शामिल है। इसके लिए आपको ग्रीन टी का एक बैग लेना होगा और ठंडा होने के लिए इसे रख दे।जब ग्रीन टी बैग पूरी तरह ठंडा हो जाए ,तो पिंपल्स पर रख दे | रात के सोने से पहले, इस कारगर उपाय को अपनाएं और इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। आपको बता दें कि ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं ,जो कि सूजन और रेडनेस को कम करने में कारगर साबित होते हैं।

आइस क्यूब के जरिए

पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाने में बर्फ भी काफी उपयोगी साबित होता है। इसके लिए आपको एक आइस क्यूब को पतले कपड़े में लपेटकर पिंपल्स प्रभावी हिस्सों पर लगाएं। इस 20 सेकंड से अधिक समय तक ना रखें ।इस उपाय को आप दिन में दो बार अजमा सकते हैं।ये  सूजन और पिंपल्स को कम करने में काफी कार्य कर साबित होता है।

एलोवेरा के जरिए

त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए एलोवेरा काफी शानदार उपाय है ।इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की ड्राइनेस कम हो जाती है।ये त्वचा को नेचुरली मॉश्चराइजर का काम करता है।पिंपल से प्रभावी एरिया में आपको एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ देना है।सुबह आपको रिजल्ट काफी प्रभावी मिलेगा।

पिंपल्स को कैसे रोके

आमतौर पर लोगों को पिंपल्स की समस्या होती रहती है।इससे छुटकारा पाने के लिए आपको सही डाइट और अपनी डेली रूटीन की आदत में बदलाव लाना चाहिए।इसके अलावा आपको मेकअप करने के तरीकों में कुछ बदलाव लाकर पिंपल्स की समस्या से निपट सकते है।

डाइट से जुड़े बदलाव

दूध से बने चीजों का सेवन ना करें : बहुत अधिक दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि भैंस या गाय के हार्मोन्स से चेहरे की तैल ग्रन्थी से त्वगवसा का स्त्राव अधिक होने लगता है।जिसकी वजह से लोगों को पिंपल्स की समस्या होती है।

मांस खाना बंद कर दे : अगर आप पिंपल्स की समस्या से जल्द से जल्द निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मांस का सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर खाते भी है तो सिर्फ 1/6 भाग ही खाएं क्योंकि मांस में बहुत अधिक अम्लीय होता है ,जो कि शरीर के पीएच लेवल को डिसबैलेंस कर देता है। वही मांस में उच्च कोटि का प्रोटीन पाया जाता है, जिससे इसको पचाने में अधिक समय लग जाता है।

चीनी से बने प्रोडक्ट का कम सेवन करे : जो लोग चीनी से बने प्रोडक्ट का अधिक सेवन करते हैं। उन्हें अपनी इस आदत पर लगाम लेना चाहिए,क्योंकि ये त्वचा के मुहांसों में सूजन बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं।

पिंपल्स को दूर करने के लिए डाइट में ये शामिल करे विटामिन से युक्त फल : विटामिन सी और विटामिन डी से युक्त फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें ।इसका सेवन करने से पिंपल की समस्या से निजात मिलती है।

 

हरी सब्जियों को खाने से : हरी सब्जियों में पालक, गाजर, आंवला ,चुकंदर आदि का सेवन करना आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसमें विटामिन’ बी’ और विटामिन’ ई ‘प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

 

चिया बीज के सेवन से : बहुत से लोग नाश्ते में चिया के बीज खाते हैं क्योंकि ये आपके शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में काफी कारगर साबित होता है।

डेली रूटीन संबंधी चेंजेज

  • सुबह के दौरान लोगों को एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना,इससे त्वचा का स्वास्थ्य अच्छा रहता है
  • रात के समय हल्का भोजन लेना, पिंपल्स की समस्या से निजात दिलाता है।
  • रात में खाना खाने के बाद कुछ देर तक टहलने की आदत को विकसित करना चाहिए, ताकि आप का भोजन अच्छे से पच सके।
  • रात में सही समय पर सोने की आदत डालनी चाहिए ताकि आपको आपका स्ट्रेस हार्मोन्स बैलेंस रहे।
  • जंक फूड का सेवन हमे कम से कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि ये केवल आपके स्वास्थ ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा वह भी प्रभावित करता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें

पिंपल्स के हल्के मामले भी कभी-कभी परेशानी का सबब बन जाते हैं यदि आप भी पिंपल से काफी परेशान हो गए हैं यह आप इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में आप एक बार डॉक्टर से मिल लेना चाहिए

  • आपको गाँठ या सिस्ट निकल आते हैं, तो ऐसे में आपको पिंपल  एक बार डॉक्टर को अवश्य तौर पर दिखाना चाहिए क्योंकि निशान से बचने के लिए उसका ठीक तरीके से इलाज कराना जरूरी होता है। बहुत से लोगों को धब्बों को कुदरने या दबाने की कोशिश करते  है।जबकि ऐसा हरगिज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी त्वचा पर धब्बों के पक्के निशान बन जाते हैं।
  • पिंपल की समस्या वैसे तो बहुत जल्द नहीं ठीक होती है इसे ठीक होने में लगभग 3 महीने का समय लग जाता है ,इसलिए आपको चाहिए कि आप थोड़ा धैर्य रखें  जैसे ही शरीर में दवाएं आपके शरीर में असर करने लगती है। आपको अच्छे परिणाम दिखने लगते हैं।

बैलून फेस एक्सरसाइज काफी कारगर

पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए बैलून फेस एक्सरसाइज आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए आपको अपने मुंह का आकार बैलून के जैसे फुलाना है,और उसके बाद आपको महज 10 सेकंड तक काउंट करना है। इस प्रक्रिया को आप दिन के समय किसी भी समय कर सकते हैं।ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

फेस ट्विस्टिंग के द्वारा

इसको करने के लिए आपको अपने होठों से पाउट बनाना होता है और उसके बाद अपने गालों को पहले दाई ओर घुमा कर महज 5 सेकंड तक काउंट करना होता है। इसके बाद आपको अपने गालों को बाई ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करते जाना है।

फिश फेस के जरिए

मुहांसों को ठीक करने के लिए ये एक्सरसाइज भी काफी कारगर साबित होती है।इसके लिए आपको अपने चेहरे का आकार मछली की तरह बनाना होगा ,इसके बाद आपको महज 10 सेकंड तक काउंट करना है ।ऐसा करने से आपकी स्किन में निखार आता है।

Also Read : बादाम खाने के क्या है फायदे ? आखिर किस कारण से इतने महंगे होते है बादाम 

 

One Reply to “अगर आपको भी गर्मी में पिंपल्स का सामना करता पड़ता है तो आजमाए ये घरेलु नुस्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *