पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय , आखिर इतना संघर्ष के बाद बनी राष्ट्रपति | Biography of draupadi murmu , the president of India
Biography of draupadi murmu : भारत में पहली बार किसी आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद तक पहुंची है। यह भारत के लोकतंत्र में सबसे बड़ी बात है। पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुनी गई है। 20 जून 1958 को उनका जन्म हुआ है। एक आदिवासी महिला की शिक्षक से राष्ट्रपति तक का सफर बेमीसाल रहा है। आदिवासी परिवार में जन्म लेने वाली महिला ने शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। झारखंड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। और अब 21 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी है। पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल के द्वारा दी जा रही है।
Biography of president Draupadi murmu in Hindi
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Draupadi murmu भारत कि 15वीं राष्ट्रपति हैं। जबकि भारत कि दूसरी महिला राष्ट्रपति है | 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ समारोह में वे शपथ लिए और इस तरह से औपचारिक रूप से राष्ट्रपति का उन्हें पदभार प्राप्त हुआ ।
भारत की राष्ट्रपति मुर्मू की जीवनी
20 जून 1958 को आदिवासी संथाल परिवार में जन्म लेने वाली वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जन्म उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी ग्राम (village) में हुआ था। इनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु है। बहुत गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद ही उन्होंने संघर्ष का साथ नहीं छोड़ा और एक शिक्षिका से राज्यपाल और फिर उसके बाद राष्ट्रपति तक का सफर इन्होंने अपनी मेहनत के बल पर हासिल किया। सन 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है। इनके पति का नाम स्व. श्याम चरण मुर्मू था। इनकी दो बेटे और एक बेटी थी।
मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने वाली द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष भरा रहा है। जितना उन्होंने संघर्ष किया उसके साथ ही उन्होंने इतनी बड़ी कामयाबी भी हासिल की है। आपको बता दें कि उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। भाग्य को कुछ और मंजूर था। उनके पति की निधन के बाद दो बेटे का देहांत हो गया।
Join With Telegram | Click Here |
Official Website | Click Here |
शिक्षा को बनाया करियर
घर की परिस्थितियां अच्छी नहीं रहने के कारण उनकी शिक्षा स्नातक तक हुई। बेटी के पालन पोषण के लिए उन्हें एक शिक्षक का कैरियर चुनना पड़ा। लेकिन पढ़ाई से उन्होंने नाता नहीं तोड़ा और लगातार पढ़ाई करती रही। पढ़ाई में अव्वल होने के कारण उन्हें सरकारी विभाग में क्लर्क की नौकरी मिली। एक प्राइवेट शिक्षिका से क्लर्क की नौकरी और उसके बाद राजनीति का सफर उन्होंने संघर्ष के साथ तय किया।
राजनीति सफर
राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से वे उम्मीदवार चुनी गई। उनका राजनीति सफर बहुत पहले ही शुरू हो चुका था। द्रोपति मुर्मू की राजनीतिक सफर की पहली शुरुआत साल 1997 में हुआ। उन्होंने रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव विजय हासिल की इस तरह से राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने पहला कदम रखा उसके बाद भी आगे बढ़ती गई। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया। सन 2000 से 2009 में बीजेपी की टिकट से दो बाहर मयूरभंज जिले के रायरंगपुर विधानसभा से विधायक भी बनी।
फिर इसके बाद उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर सन 2015 में उन्हें झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के पद प्राप्त हुआ ।
द्रौपदी मुर्मू की उपलब्धियां एक नजर में
- 1994 अरबिंदो इन्टीग्राल एजुकेशन सेंटर राइरांगपुर ओडिशा में बतौर शिक्षक कार्य करना शुरू किया।
- 1983 में ओडिशा सरकार के अधीन सिंचाई विभाग में बतौर कनिष्ठ लिपिक कार्य करना आरंभ किया।
- 1979 में द्रौपदी मुर्मू ने रमा देवी महिला विश्वविद्यालय ओडिशा से एजुकेशन डिग्री हासिल की।
पुरस्कार
- बेस्ट विधायक का अवार्ड जो विधानसभा उड़ीसा की तरफ से दिया गया था सन 2007 में।
- भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति।
- पहली महिला (जनजाति ) जो किसी राज्य की राज्यपाल बनी है।
- झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल।
- सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति।
- 2015 वर्ष में द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
- दोबारा विधायक 2009 में चुनी गई।
- 2006 में श्रीमती मुर्मू BJP पार्टी के SC ST मोर्चा की ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के पद से सम्मानित की गई।
- 2002 ओडिशा सरकार में इन्हें एवं पशुपालन विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था।
personal information first tribal president of India
- पूरा नाम ( full name ) – द्रौपदी मुर्मू dropati murmu
- जन्म तिथि ( date of birth ) – 20 जून 1958
- जन्म स्थल ( birthplace ) – बइदापोसी गाँव, मयूरभंज, ओडिशा
- राजनीति पार्टी का नाम( the political party belongs ) – भारतीय जनता पार्टी
- शिक्षा ( education ) – स्नातक
- career – शिक्षक, सामाजसेवी, राजनेता
- पिता का नाम – बिरंचि नारायण टुडु
- पति का नाम – स्व. श्याम चरण मुर्मू
- पति का व्यवसाय – बैंक कर्मचारी
- संताने – एक बेटी
यह भी पढ़ें : छात्र के पढाई के साथ साथ Online पैसा कमाने के 10 तरीके , जाने क्या है तरीका